जौनपुर: नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में मरीजों की हुई जांच | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दुर्गा सिटी हॉस्पिटल द्वारा कॉलेज में लगा था कैंप
जौनपुर। पूर्व विधायक राज बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर जनहित इण्टर कालेज मोलनापुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया। यह आयोजन दुर्गा सिटी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर द्वारा लगाया गया जहां उपस्थित तमाम चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये जांच के साथ दवा दिया। साथ ही उचित परामशर््ा भी दिया। शिविर में डॉ. आलोक यादव, डॉ. स्वाती यादव, डॉ. रवि सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया। बता दें कि स्व. यादव जी डॉ. आलोक यादव के दादा हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. जितेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, मानिक चन्द, आशीष यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक डॉ. आलोक यादव एवं डॉ. स्वाती यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



