BREAKING

जौनपुर: कंपोजिट विद्यालय में लगी शिक्षा चौपाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कंपोजिट विद्यालय में लगी शिक्षा चौपाल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रामपुर चौकिया में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में समस्त ग्रामवासी व बच्चों के अभिभावक बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग किये। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने चौपाल में समस्त ग्रामवासी व अभिभावकों को सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। शैक्षिक गतिविधियों में निपुण लक्ष्य, दीक्षा व रीड अलोंग ऐप की महत्वपूर्ण जानकारी दी। डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में अंतरित की गयी धनराशि से बच्चों को दो सेट ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर व बैग उपलब्ध कराने को कहा गया।अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु शिक्षकों से संवाद स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर एआरपी महेंद्र यादव, राजू सिंह, उमेशचन्द्र मिश्रा, अखिलेश यादव, प्रवीण सिंह, मालती वि·ाकर्मा, ममता श्रीवास्तवा, सोनी यादव, रेखा पाल, सुधीरदत्त तिवारी, रंगनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें