जौनपुर: सरोवर पर अमृत वाटिका न देख डीसी मनरेगा हुए नाराज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दो दिवस के भीतर वाटिका लगवाए जाने का दिया निर्देश
खुटहन जौनपुर। डीसी मनरेगा सुशील कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को क्षेत्र के तीन गांवों में मनरेगा से कराए गए कामों का भौतिक सत्यापन किया। एक गांव में बेहतरीन बनाए गए पंचायत भवन का बखान किया तो वहीं दूसरे गांव में अमृत तालाब के किनारों पर अमृत वाटिका न लगाए जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए सचिव और प्रधान को दो दिवस का अल्टीमेटम दिया है। लोढि़या गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी वहां बनायी गई सीढ़ी,रैंप,इनलेट, आउटलेट, फ्लैग होस्टिंग सब बेहतर पाये गये लेकिन सरोवर के किनारों पर अमृत वाटिका न देख उन्होंने नाराजगी जाहिर किया। जिसे दो दिन के भीतर लगवाने का निर्देश सचिव सिम्मी सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश का प्रमुख बिंदु अमृत वाटिका है। जिसे लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर नित्य मानीटिरंग हो रही है। इसमें लापरवाही कहीं दिखी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीसी ने भिवरहा कला और पट्टी नरेंद्रपुरपुर गांव में सीसी रोड का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर किया। महमूदपुर गांव पहुंचे डीसी ने वहां बनाए गए पंचायत भवन की साज सज्जा देख सराहना की। उन्होंने ग्राम प्रधान जहांगीर खान को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले का माडल पंचायत भवन है। निरीक्षण के समय मनरेगा एकाउंटेंट राहुल मिश्रा,जेई अजय सिन्हा, अखिलेश चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।



