BREAKING

वाराणसी: नाच-गा कर महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। हरियाली तीज का पर्व बुधवार को प्रबुद्ध महिला मंच की ओर से भेलूपुर स्थित एक होटल में मनाया गया। ‘तीज तरंग नाम से हुए इस आयोजन में कजरी गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने पारंपरिक कजरी ‘अब के सावन में पिया झुलनी गढ़वाय दा के गायन से किया। इसके उपरांत फिल्मी गीत ‘टिप टिप बरसा पानी पर ममता तिवारी और रीता भट्ट ने आकर्षक नृत्य किया।

 कार्यक्रम को मनमोहक बनाते हुए प्रिया अग्रवाल ने पारंपरिक कजरी ‘पिया मेहंदी लिया दा मोतीझील से... का गायन कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। ममता जायसवाल ने तीज पर आधारित हाउजी रोचक अंदाज में सम्पन्न कराई। अंत में चंद्रा शर्मा, ममता पांड्या, संगीता अग्रवाल, नीतू सिंह और कमलेश गुप्ता ने सामूहिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं का स्वागत रेनू कैला ने किया। संयोजन प्रिया अग्रवाल व ममता जायसवाल ने किया।


*प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें