वाराणसी: तीन दिवसीय रशियन फिल्म फेस्टिवल शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कैंटोंमेंट स्थित जेएचवी मॉल में शुक्रवार को तीन दिवसीय रशियन फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मेयर अशोक तिवारी ने इसका शुभारम्भ किया। पहले दिन शाम 6.30 बजे रूसी फिल्म ‘द एडवेंचर्स ऑफ चक एंड हक दिखाई गई। उसे दर्शकों की काफी सराहना मिली।
इस फिल्म का निर्देशन एलेक्जेंडर कोट ने किया है। फिल्म में एंद्रे एंद्रीव, यूरी स्टेपानोव, यूलिया स्निगिर व व्लादिमिर व्दोविचेंकोव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसकी कहानी आपस में दोस्ताना रिश्ता साझा करने वाले दो भाइयों चक और हक के ईद-गिर्द घूमती है। इस मौके पर आर्ट डायरेक्टर एलेक्सी, राबिया अख्तर, वसीम अख्तर, जीशान अहमद आदि मौजूद थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi

