वाराणसी: शैलपुत्री मंदिर परिसर में किया पौधारोपण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी उदय की ओर से रविवार को शैलपुत्री मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने को उद्देश्य से सावन में प्रतिवर्ष मंदिर परिसरों में पौधरोपण किया जाता है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि रोपित पौधों का संरक्षण मंदिर प्रबंधन करता रहे। आंवला, गुड़हल, अर्जुन, नीम सहित 10 पौधे लगाए गए। रोटरी अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, सचिव सुजीत अधिकारी, जयदीप शुक्ल, अंजू त्रिपाठी, प्रियंका मिश्र, पीयूष मिश्र, आदित्य दुबे, अनुज दुबे आदि मौजूद थे।