वाराणसी: पंडा समाज ने किया बाबा का जलाभिषेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। काशी के पंडा समाज ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि टीना मां रहीं। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पंडा समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। दशाश्वमेध घाट से गंगा जल लेकर हरहर महादेव का उद्घोष करते हुए गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा का संयोजन रामाश्रय पांडेय,विश्वनाथ जोशी, संजय पांडेय, अमित पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


