BREAKING

वाराणसी: सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान| #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। महेशपुर (मंडुवाडीह) में किराये पर रहने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी दीपक दुबे (34 वर्ष) ने गुरुवार देर रात फांसी लगी ली। वह लखनऊ में तैनात थे। बगल में रहनेवाले किरायेदार की छोटी बेटी ने खिड़की से शव लटकते हुए देखा तो जानकारी हुई। मडुवाडीह इंसपेक्टर विमल मिश्रा व लहरतारा चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाया। दीपक मूलत: आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के खरियानी गांव का रहने वाले थे। डेढ़ वर्ष पूर्व हादसे में घायल होने के बाद से आफिस नहीं जा रहे थे। महेशपुर में मोहित श्रीवास्तव के मकान में किराए पर अकेले रहते थे। पत्नी सृष्टि दुबे एक बच्चे के साथ पांच साल से अलग मायके में रहती है। पुलिस ने दीपक के फोन से उसकी बहन ज्योति से बात की। ज्योति ने बताया कि पत्नी से अलग होने के बाद दीपक काफी अवसाद में थे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें