वाराणसी: धूमधाम से मनाया गया डा. काशी प्रसाद जायसवाल 86वीं पुण्यतिथि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- विधायक रमेश जायसवाल ने दिलायी एकता व एकजुटता का संकल्प
- मनोज जायसवाल ने सरकार से की जयंती को इतिहास दिवस के रूप में घोषित करने की मांग
सुरेश गांधी
वाराणसी। जायसवाल क्लब के तत्वावधान में महान इतिहासकार, कानूनविद, मुद्राशास्त्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पुरातत्व के अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान व जायसवाल समाज के गौरव श्रद्धेय डा. काशी प्रयाद जायसवाल की 86वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनायी गयी। बड़ागांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं का जुटान हुआ।
क्लब के राष्ट्रीय संरक्षक एवं दीन दयाल नगर चन्दौली विधायक रमेश चंद्र जायसवाल ने आए समाज के लोगों को एक स्वर में सामाजिक एकता व एकजुटता का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि के पद से समाज के लोगों को संबोधित करते हुए रमेश जायसवाल ने कहा कि सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। जब तक समाज एकजुटता के साथ अपनी ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी। समाज में शिक्षा व धन की कमी नहीं है। कमी है तो लोगों में सिर्फ एकजुटता के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की मांग करने की।
विधायक ने कहा कि श्रद्धेय डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को अगर आज देश भर में याद किया जा रहा है। उनकी जयंती व पूणयतिथि मनाने के साथ उनके नाम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तो उसका श्रेय मनोज जायसवाल को जाता है। इस दौरान विधायक ने क्लब के ग्रामीण अंचल के जिलास्तरीय पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ लेने वालों में अवधेश जायसवाल जिलाध्यक्ष, सुशील जायसवाल, रामलखन जायसवाल, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, अरुण जायसवाल उपाध्यक्ष, अरुण जायसवाल कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य प्रेमचंद जायसवाल, डीएम जायसवाल महासचिव के अलावा मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, गायक गोविंद गोपाल संस्कृत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, मयंक जायसवाल प्रमुख हैं। इसके पहले क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित स्वजातीय बंधुओं ने डाॅ जायसवाल के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सरकार से उनकी जयंती 27 नवंबर को इतिहास दिवस के रुप में मनाने की मांग सरकार से की। उनकी जीवनी की चर्चा करते हुए मनोज ने कहा कि डाॅ काशी प्रसाद एक उच्च कोटि के राष्ट्रभक्त थे। उनकी साहसिक और निर्भीक लेखनी आज भी लाखों—करोड़ों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि समाज के प्रति आज का हमारा त्याग, हमारे आदर्श कल आने वाली पीढी के लिए वरदान होगा, इसलिए खुद को लीडर बनने के बजाय हम लीडर पैदा करना होगा, क्योंकि राजनीतिक दलों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के कारण ही उनकी उपेक्षा हो रही है, इसलिए समाज के लोगों को अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी।
इस दौरान अवधेश प्रसाद जायसवाल, महानगर अध्यक्ष अजय जायसवाल ने समाज से फिजूल खर्ची रोककर समाज के उत्थान के लिए आगे आने की अपील किया। इस अवसर पर सतीश जायसवाल लक्ष्मण, विजय प्रकाश जायसवाल, रमेश जायसवाल हाइडिल, अनिल जायसवाल, आरडी जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश जायसवाल व संचालन नंदलाल जायसवाल ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
AD |