भारत ऐसे बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन: पीएम मोदी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ की कहानी सुनाई. मोदी 15वें ब्रिक्स लीडर्स के शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत दुनिया के लिए ग्रोथ का इंजन बनेगा.पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ जहां ग्लोबल इकोनॉमी मंदी के दौर में है वहीं भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है.
- यूपीआई की सफलता पर की बात
उन्होंने व्यापार करने में आसानी बढ़ाने और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए इंसॉल्वेंसी बैंक्रप्सी कोड और जीएसटी जैसे सुधार लाने पर अपनी सरकार के रिकॉर्ड के बारे में बात की. उन्होंने विशेष रूप से टेक्नोलॉजी के उपयोग से पब्लिक सर्विस डिलिवरी में सुधार और भ्रष्टाचार में कमी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि नागरिकों को 360 अरब डॉलर से अधिक का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया गया है. पीएम मोदी के बयान में यूपीआई पेमेंट की सफलता का भी जिक्र हुआ. प्लेटफॉर्म की इंटरनेशनल पार्टनरशिप का हवाला देते हुए उन्होंने यूपीआई पर ब्रिक्स देशों के साथ संभावित सहयोग का प्रस्ताव रखा.
- दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात
मोदी ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम, लैंगिक समानता पर प्रगति और देश की ‘मेक इन इंडिया’ महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बात की. मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ मंच साझा किया. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बिजनेस फोरम कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वर्चुअली भाग लेंगे.
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



