BREAKING

पहली बार शुरू कर रहे हैं रनिंग, ध्यान रखें ये बाते नहीं तो खा जाएंगे चोट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बॉडी को हेल्दी बनाए रखने के लिए आज के वक्त में दोगुना मेहनत करने की जरूरत है, लेकिन आज के वक्त में लोगों की लाइफ इतनी बिजी हो चुकी है कि रोजाना प्रॉपर एक्सरसाइज के लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि रोज सुबह को कुछ देर दौड़ने से आपकी हेल्थ के साथ फिटनेस भी अच्छी रह सकती है. रोजाना रनिंग करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और दिल से लेकर फेफड़ों तक आपकी पूरी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं. दौड़ना भले ही एक हल्की कार्डियो एक्सरसाइज में आता है, लेकिन किसी को भी रनिंग शुरू करने से पहले कुछ बातों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है.

रनिंग करना यानी रोजाना दौड़ना खुद को वक्त देने और हेल्दी रहने का एक बेहतरीन ऑप्शन है. शुरुआत में आप थोड़ी दूर दौड़ सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर कमाल के फायदे पा सकते हैं. फिलहाल रनिंग से पहले जान लें कि इस दौरान की गईं कुछ गलतियां आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं.


  • पोस्चर का रखें ध्यान

अगर आप दौड़ते हैं तो अपने बॉडी पोस्चर का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. दौड़ते हुए बॉडी को सीधा रखें और हाथ आपकी कमर के लेवल पर होने चाहिए. जब आप नीचे की तरफ आगे को दौड़ रहे हो तब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को थोड़ा झुका सकते हैं.


  • ज्यादा तेज न दौड़े

हल्दी रहने के लिए जब आप दौड़ते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बहुत तेज न दौड़ें इससे आप बेहद जल्दी थक जाएंगे और ज्यादा देर तक रनिंग नहीं कर पाएंगे. इसलिए एक नॉर्मल स्पीड मेंटेन करते हुए ही रनिंग करें.


  • डिहाइड्रेशन से बचें

रनिंग शुरू करने से कुछ देर पहले पानी पीना सही रहता है, क्योंकि दौड़ते वक्त काफी पसीना निकलता है और अगर आप पानी नहीं पीते हैं तो डिहाइड्रेशन हो सकता है. इसके साथ ही कोशिश करें कि सुबह को जल्दी रनिंग करें.


  • जूतों का रखें खास ध्यान

रनिंग करने में सबसे जरूरी चीज होती है जूते, आपके जूते बिल्कुल सही फिटिंग के होने चाहिए. ज्यादा टाइट या फिर ज्यादा ढीले जूते से आपको चोट लगने का डर रहता है. इन बातों को ध्यान में रखकर आप आराम से रनिंग के हेल्थ बेनेफिट्स ले सकते हैं

*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें