प्रयागराज: एनसीजेडसीसी में लगी दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर श्री गंगा कल्याण सेवा समिति और छायाकार जितेंद्र प्रकाश की ओर से एनसीजेडसीसी में शनिवार को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। उद्घाटन मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विवि की कुलपति प्रो. सीमा सिंह, ने किया।
उन्होंने शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजीव मिश्रा, शिखा खन्ना,अमित मालवीय, दीपक शुक्ला आदि को प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आरएएफ के कमांडेंट मनोज गौतम थे। संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. धनंजय चोपड़ा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए अनिल गुप्ता ने की।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
uttar pradesh


