प्रयागराज: नौ लीटर अवैध शराब के साथ तीन बंदी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग के अफसरों ने अभियान चलाया। इस दौरान हंडिया के फूलपुर व जंघई में नौ लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। इसके साथ ही डुप्लीकेट पव्वा पकड़ा गया। एक वाहन और दो आरोपितों को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार, नेहा कुमार, जंघई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय शामिल रहे। सराय ममरेज थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवर्तन टीमों को सक्रिय किया गया है। जिले में लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है।
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh



