प्रयागराज: थरवई में सीमेंट की दुकान पर एसजीएसटी का छापा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। एसजीएसटी की टीम ने गुरुवार देर शाम थरवई क्षेत्र में एक सीमेंट सरिया की दुकान पर छापेमारी कर कागजात की जांच की। इसमें अधिकारियों को गड़बड़ी की जानकारी नजर में आई। कारोबारी ने हेराफेरी कर कितने की टैक्स चोरी की इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। एसजीएसटी की टीम को दो दिन पहले जानकारी मिली थी कि एक सीमेंट सरिया का कारोबारी कागजों में हेराफेरी कर लाखों की कर चोरी कर रहा है। टीम की ओर से गोपनीय ढंग से इसकी पड़ताल की गई तो सूचना सही निकली और शीर्ष अफसरों के निर्देश पर कारोबारी के प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई। इस बारे में एसजीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि अभी कागजात की जांच की जा रही है इसके बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh

