प्रयागराज: सिविल डिफेंस के पदाधिकारी हुए सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सिविल डिफेंस की चौक डिविजन की ओर से शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अफसरों ने सिविल डिफेंस के कामों को सराहा। वार्डन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खुल्दाबाद थाना प्रभारी आईपीएस नीतू काडियान ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन क्यूआरटी की तरह प्रशासन का सहयोग करते हैं जो प्रशंसनीय है। एसीपी दारागंज चिराग जैन (आईपीएस) ने कहा कि प्रयागराज सिविल डिफेंस की सेवाएं अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में आईपीएस नीतू काडियान व चिराग जैन ने वार्डन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डिविजनल वार्डन रिजर्व रौनक गुप्ता ने किया। चीफ वार्डन अनिल कुमार, डिप्टी कंट्रोलर नरेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, एलके अहेरवार, महेंद्र सक्सेना, राजीव भनोट, कृष्ण कुमार तिवारी, रामजी पाण्डेय आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कर्नलगंज, सिविल लाइंस, लूकरगंज तथा नैनी के वरिष्ठ वार्डन ने प्रतिभाग किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


