BREAKING

प्रयागराज: अथर्व वर्धन को मानस मेमोरियल अवार्ड | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। सेंट जोसेफ कॉलेज में एलकेजी से लेकर कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए शुक्रवार को ‘अवार्ड डे आयोजित किया गया। प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कोरोना काल के बाद इस बार पांचवां ‘मानस मेमोरियल अवार्ड कक्षा पांच में सर्वोच्च अंक पाने वाले अथर्व वर्धन सिंह को दिया गया। इस पुरस्कार के तहत ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का फिक्स डिपोजिट दिया जाता है।

मानस के पिता और सेंट जोसेफ कॉलेज में हिन्दी के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार सिंह, मां सहायक अध्यापिका जूनियर हाईस्कूल आदमपुर बहरिया संगीता सिंह, मामा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में संपत्ति अधिकारी डॉ. अनिल सिंह भदौरिया, बड़ी बहन मुस्कान सिंह के साथ प्रिंसिपल फादर थॉमस कुमार, प्रधानाध्यापक फादर मेल्विन पॉयस तथा मुख्य अतिथि डॉ. जेराल्ड प्रफुल्ल डिसूजा ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।


*माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें