प्रयागराज: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर डॉक्टरों ने मनाया जश्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशी मनाई। बुधवार शाम संगठन के चिकित्सकों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा और लैंडिंग के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक पल पर खुशियां साझा की। इस अवसर पर डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. कमल सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. जेवी राय, डॉ. युगांतर पांडेय, डॉ. उत्सव सिंह, डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh

