प्रयागराज: बाइक-स्कूटी में टक्कर, दो लोग घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
झूंसी। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार को स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सूर्यप्रकाश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूटी सवार को भी हल्की चोटें आई हैं।
बता दें कि सोमवार रात भी शास्त्री ब्रिज पर कांवरियों की ही लेन पर स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोगों को चोट आई थी। इसमें एक घायल का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले तीन अगस्त को भी झूंसी अनवर मार्केट के सामने दो बाइक में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें हंडिया निवासी पिंटू यादव, रवि व सहसो के संदीप को गंभीर चोटें आई थीं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


