भदोही में करंट लगने से एक युवक की मौत, दो झुलसे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र में बिजली का खंभा छूने के कारण करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोपीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सदानन्द सिंह ने बताया कि रविवार देर रात यहां गणेश मंदिर मार्ग पर स्थित खंभे को छूने के कारण करंट लगने से सोहगी गांव निवासी प्रकाश बिन्द (25), शिवचंद (18) और किशन (16) बुरी तरह झुलस गए।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


