BREAKING

पीएम मोदी के 'जबरा फैन' हुए नंबी नारायण, चंद्रयान 3 का दिया फुल क्रेडिट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद हर कोई जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है. इस बीच इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन पर कोई भरोसा नहीं था और उनके पास मून मिशन के लिए कोई बजट आवंटन नहीं था.’

द न्यू इंडियन के साथ एक इंटरव्यू में नंबी नारायण ने चंद्रमा की सतह पर टचडाउन बिंदु का नाम ‘शिव शक्ति’ रखने की पीएम मोदी की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की. साथ ही उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी पर पीएम मोदी पर चंद्रयान-3 मिशन का ‘श्रेय चुराने’ का भी आरोप लगाया.

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा, ‘हो सकता है कि आपको प्रधानमंत्री मोदी पसंद न हों, यह आपकी समस्या है. लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते हैं, इसका श्रेय और किसे दिया जाएगा? पिछली कांग्रेस सरकार ने हमें पर्याप्त धन आवंटित नहीं किया. उन्हें ISRO पर कोई भरोसा नहीं था.’

नंबी नारायणन का वीडिया BJP ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में वो कांग्रेस के शासनकाल के दौरान ISRO के हालातों पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में नंबी कहते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग-अलग थीं, उन्होंने कभी भी अंतरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता नहीं दी. तब की सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया.

वीडियो में वह कहते हैं ‘इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई जीप या कार नहीं थी. उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी… तब से अब तक… जैसे-जैसे परफॉर्मेंस सुधरी सरकारों का भरोसा बढ़ता गया और हमें सराहा गया.’ वहीं BJP ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने बजट में वृद्धि की है और हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं. अब भारत का अंतरिक्ष मिशन बहुत आगे बढ़ चुका है.


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें