जौनपुर: आखिरकार सत्य की जीत हुई : इन्द्रभुवन सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने वाले आदेश की सराहना

जौनपुर। 2019 के मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश की सराहना करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने इसे सत्य और न्याय की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कहे गए सिर्फ एक वाक्य को लेकर बिल्कुल अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया था। उन्हें संसद में जनता की आवाज उठाने से रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई। उच्चतम न्यायालय का यह फैसला सत्य और न्याय की जीत है। 

सिंह ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ‘सच्चाई’ के पक्ष में है और अब राहुल गांधी संसद में वंचितों की आवाज उठा सकेंगे। सत्य को झुठलाया जा सकता है, पराजित नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय से मिले न्याय से भारत खुश है।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें