जौनपुर: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक की पत्नी को मिली मदद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिपिन सैनी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के घन्नेपुर चौराहे पर शनिवार को युवा खेल कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने नदी में डूबकर मृत हुए मुन्ना बिंद की पत्नी उषा देवी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए की सहायता दिया।
बता दें कि बीते चौबीस जुलाई को घन्नेपुर निवासी मुन्ना बिंद पुत्र कामता बिंद सुरज घाट नदी में स्नान के दौरान डूब गया था। उसका शव अगले दिन जफराबाद के अखड़ो घाट पर मिला था।युवा खेल कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र ने यादव मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख रुपए का प्रमाण पत्र मृतक की पत्नी उषा देवी को दिया। इस दौरान आसपास के लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent