चांद पर पहुंचा भारत, प्रधानमंत्री ने दी बधाई, जानें बाकी नेताओं ने क्या कहा | #NayaSaveraNetwork
चंद्रयान-3 मिशन चांद की सतह पर लैंड कर चुका है. चंद्रयान मिशन के तहत विक्रम लैंडर शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड हुआ. इस तरह अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत में लंबी छलांग लगाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने देशवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि ये हमेशा याद रखने वाला पल है, क्योंकि अब भारत चांद पर पहुंच चुका है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो और साइंटिफिक कम्युनिटी को बधाई दी. उन्होंने इस पल को अविस्मरणीय, अभूतपूर्व और विकसित भारत का शंखनाद बताया. उन्होंने कहा कि हमने अपनी आंखों के आगे इतिहास बनते हुए देखा है. इससे हमारा जीवन धन्य हो गया है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है. उन्होंने इस पल को नए भारत का जयघोष करार दिया और कहा कि ये पल 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है.
- चांद के सपने को हकीकत में बदला: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर कहा कि हमने साबित कर दिया है कि हमारे पास लागत प्रभावी रहते हुए सफलता हासिल करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि जब दुनिया चांद को लेकर परिकल्पनाएं कर रही हैं, तब हम उस पर लैंड कर रहे हैं. दुनिया चांद का सपना देखती है और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है.
- क्या बोले ISRO के पूर्व चीफ?
ISRO के पूर्व चीफ के सिवन ने चंद्रयान-3 के तौर पर तीसरे मून मिशन के लिए इसरो को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हम बेहद उत्साहित हैं. हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. मैं चंद्रयान-3 की लैंडिंग से बहुत खुश हूं.
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



