चंद्रयान-3 लैंडर से उतरते हुए रोवर की पहली फोटो आई सामने, देखें | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर और रोवर से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद अब रोवर को लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकाला गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
- इसरो का ट्वीट- रोवर सतह पर उतरा और चांद पर चला भारत
चंद्रयान 3 मिशन को लेकर इसरो ने भी ट्वीट किया। इसमें कहा गया, 'चंद्रयान 3 का रोवर मेड इन इंडिया, मेड फॉर द मिशन ऑपरेशन! रोवर लैंडर से नीचे उतरा और पूरा भारत चांद पर साथ चला। जल्द ही मिशन पर अन्य अपडेट्स जारी होंगे।


