BREAKING

अरब देशों की BRICS में एंट्री, जानिए किन 6 देशों को मिली पीएम मोदी की मौजूदगी में सदस्यता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जोहान्सबर्ग. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बड़ा ऐलान किया है. ब्रिक्स में 6 नए देशों को शामिल करने का फैसला किया गया है. सऊदी अरब, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, अर्जेंटीना और यूएई को ब्रिक्‍स की सदस्‍यता दी जाएगी. भारत ने इस फैसले का समर्थन किया है. पीएम मोदी ने कहा कि इससे विश्व को बल मिलेगा.

दरअसल, ब्रिक्स के मंच से पीएम मोदी की मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि हम ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों, प्रक्रियाओं के बाद समझौते पर पहुंच गए हैं. इस ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण पर हमारी आम सहमति है. हमने अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया है. नए सदस्य एक जनवरी 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे.

नए देशों के जुड़ने पर क्‍या बोले पीएम मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने नए देशों का बिक्‍स में स्‍वागत किया. उन्‍होंने कहा, ‘नए सदस्‍यों के जुड़ने से ब्रिक्‍स एक मजबूत तथा हमारे सभी साझा प्रयासों को एक नया बल देने वाला होगा. इस कदम से विश्‍व के अनेक देशों का मल्‍टी-पोलर वर्ल्‍ड ऑर्डर में विश्‍वास और मजबूत होगा. मुझे खुशी है कि हमारी टीमों ने मिलकर ब्रिक्‍स के एक्‍सपेंशन के गाइडिंग प्रिंसिपल, स्‍टैंडर्ड, क्राइटीरिया और प्रोसीडिंग पर सहमति बनाई है. इसके आधार पर हम इजिप्‍ट, इथियोपिया, अर्जेंटीना, यूएई, सउदी अरब, ईरान का स्‍वागत करने के लिए सहमत हुए हैं. मैं इन देशों के लीडर और वहां के नागरिकों को बधाई देता हूं. मुझे विश्‍वास है कि इन देशों के साथ मिलकर हम अपने सहयोग को नई गति देंगे. हमारे इन सभी देशों के साथ बेहद अच्‍छे और गहरे संबंध हैं.’

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें