BREAKING

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के बंगले का आवंटन रद्द | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के दिल्ली सेवा बिल लाने के बाद राजधानी में एक्शन की शुरुआत हो गई है. दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है. सतर्कता विभाग के मुताबिक सीएम के निजी सचिव को टाइप-6 बंगले का आवंटन नियमों को ताक पर रख कर किया गया था.सतर्कता विभाग ने इस सिलसिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर बंगला आवंटन रद्द करने को कह दिया है. दरअसल, बिभव कुमार को टाइप-4 की जगह सिविल लाइन के शामनाथ मार्ग पर टाइप-6 बंगला आवंटित कर दिया गया था, जो कि उनके हैसियत से ज्यादा का बंगला है.

दिल्ली सतर्कता विभाग के सहायक निदेशक ने पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग से पूछा है कि जल बोर्ड के इस आवास को बिभव कुमार को किस हैसियत से आवंटित कर दिया गया, जबकि, वह दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े हुए भी नहीं है. सतर्कता विभाग के पत्र की मानें तो बिभव कुमार इस बंगले में कई सालों से रह रहे हैं. यह बंगला दिल्ली सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी को भी अलॉट नहीं किया जाता है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल के खास सहयोगी को बंगला कैसे आवंटित कर दिया गया? सतर्कता निदेशालय ने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि कि बिभव कुमार को बंगले का आवंटन में अनदेखी हुई है. नियमानुसार उनको टाइप-6 का बंगला नहीं मिलना चाहिए था. उन्हें इसके बदले कोई टाइप-4 फ्लैट आवंटित करने को कहा है.

केजरीवाल के निजी सचिव पर कार्रवाई

बिभव कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खास सहयोगियों में से एक हैं. बिभव कुमार का विवादों से भी नाता रहा है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की शिकायत पर साल 2017 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने टैंकर घोटाले में बिभव कुमार से घंटों पूछताछ की थी. इसी साल फरवरी महीने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी शराब घोटाले में बिभव कुमार से पूछताछ की थी. साल 2017 में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एसीबी को शिकायत दी थी, जिसमें दिल्ली में 400 करोड़ रुपये के टैंकर घोटाला का जिक्र किया था. इसी शिकायत को लेकर बिभव कुमार से पूछताछ हुई थी.

कपिल मिश्रा ने लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने टैंकर घोटाले की जांच पर असर डाला. यह घोटाला शीला दीक्षित के बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल के दिनों का है. साल 2017 में दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया था कि 400 करोड़ रूपये के कथित टैंकर घोटाला मामले में केजरीवाल के सहयोगी ने उनसे तत्कालीन राज्यपाल नजीब जंग को कुछ रिपोर्ट भेजने में देरी करने को कहा था. इसी सिलसिले में एसीबी ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से घंटों पूछताछ की थी.

बिभव को उत्तरी दिल्ली के सिविल लइंस इलाके में शामनाथ मार्ग पर बंगला मिला है. इस बंगले को आवंटित करते समय लोक निर्माण विभाग के मंत्री के रूप में सत्येंद्र जैन काम कर रहे थे. अब सतर्कता विभाग ने लोक निर्माण विभाग को भविष्य में ऐसे किसी भी आवंटन से पूर्व पूरी तरह से जांच पड़ताल करने को कहा है, ताकि इस तरह की अनियमितताएं भविष्य में न हो सके.

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें