चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, अलग हुआ लैंडर 'विक्रम' | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बेंगलुरु. चांद पर लैंड करने की दिशा में चंद्रयान-3 ने एक और कदम बढ़ा दिया है. इसरो ने मून मिशन को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है और अब इसके 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है. इसरो ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, ‘लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है. लैंडर मॉड्यूल कल के लिए योजनाबद्ध डीबूस्टिंग पर थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है.’
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Ad |



