अयोध्या नगरी पहुंचे सीएम योगी, किए रामलला के दर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे है वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखी है। बता दें कि इस मौके पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। आइए जानते है इस बारे में विस्तार से जानकारी….
दरअसल शनिवार को दोपहर करीब 11.00 बजे उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से राम जन्मभूमि के लिए परिसर के लिए उनका काफिला रवाना हो गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा जुड़ाव है। गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है। सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी। सीएम भी अपनी पीढ़ी की इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। गौरतलब हो कि दिगंबर अखाड़ा राममंदिर आंदोलन का प्रधान केंद्र भी रहा है।
राममंदिर आंदोलन की पहली बैठक इसी अखाड़े में हुई थी। उसमें राममंदिर निर्माण के लिए एक समिति का भी गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष महंत अवैद्यनाथ बनाए गए थे जो सीएम योगी के गुरु रहे। 1989 में महंत रामचंद्र दास परमहंस को रामजन्म भूमि न्यास का पहला अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद ही मंदिर आंदोलन को नई दिशा मिली। ऐसे में आज प्रभु राम की नगरी में सीएम योगी आये है।


