BREAKING

बलिया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को 12 साल की कैद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बलिया। जिले की एक अदालत ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार करने के तीन साल पुराने मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 12 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अधिवक्ता त्रिभुवन नाथ यादव ने मंगलवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा की अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी दीपक सिंह को दोषी करार देते हुए उसे 12 वर्ष के कारावास और 1.20 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर इसी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी दीपक सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया था। 

उसने बताया कि मामले में भीमपुरा थाने में 24 मार्च 2020 को दीपक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्‍कार) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद सोमवार को उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें