BREAKING

बदायूं: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदायूं। पुलिस ने तेजेंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. बिल्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजेंद्र की रात में सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने आज मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद हो गया है. वारदात के पीछे मृतक का बहू पर गलत निगाह रखना बताया जा रहा है. 14 अगस्त की रात मोहल्ला नंबर 8 निवासी तेजेन्द्र गर्मी होने की वजह से घर के बाहर सो रहा था. सोते समय फरसे से गर्दन काटकर तेजेंद्र को मौत के घाट उतार दिया गया.

  • बदायूं में पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन

सुबह खून से लथपथ तेजेंद्र का शव बरामद होने पर सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी. तफ्तीश के दौरान चौंकानेवाले तथ्य सामने आए. पुलिस को मृतक की पत्नी मिथिलेश की जानकारी मिली. मिथिलेश को हिरासत में कड़ाई से पूछताछ की गई. पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी टूट गई. उसने बताया कि पति तेजेंद्र आए दिन मारपीट किया करता था और बहू पर भी गलत निगाह रखता था. पति की हरकत से तंग आकर रात में घटना को अंजाम दिया. उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले फरसे में धार लगाई.

  • वारदात को अंजाम देने का बताया ये कारण

लगभग 3 बजे के आसपास गहरी नींद में सो रहे तेजेंद्र पर फरसे से वार कर हत्या कर दी. एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की रात तेजेंद्र को घर से बाहर सोते समय मौत के घाट उतार दिया गया था. सुबह मृतक का शव खाट पर मिला. लोगों ने बताया कि पति के बगल में पत्नी भी सो रही थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की. तफ्तीश  के दौरान बिल्सी पुलिस को पता चला कि मृतक की हत्या पत्नी ने की थी. मृतक बहू पर गलत निगाह रखा करता था. पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है. 

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें