BREAKING

30 की उम्र के बाद पेट पर चढ़ने लगी है चर्बी, रोज़ करें 3 फ्लोर एक्सरसाइज | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

30 की उम्र के बाद के हर दशक में बॉडी के लीन मसल्‍स अपनी मजबूती करीब 3 से 8 प्रतिशत तक खोते चले जाते हैं. जिसकी वजह से बॉडी के मिडिल पार्ट यानी कमर, पेट पर अवांछित वजन बढ़ना शुरू हो जाता है और कमर पर चर्बी नजर आने लगती है. यह वह उम्र है जिसमें काम, सामाजिक व्‍यस्‍तताओं के बीच खुद का ख्‍याल रखना चुनौतिपूर्ण होता है. हालांकि, अगर आप 30 की उम्र पार कर ली हैं और नियमित रूप से कुछ बेहतरीन फ्लोर एक्‍सरसाइज कर रही हैं तो इसकी मदद से पेट पर जमा हो रही चर्बी को दूर रखा जा सकता है. महिलाओं के लिए तो ये एक्‍सरसाइज काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

पेट की चर्बी दूर करने वाले फ्लोर एक्‍सरसाइज

ज़ेड प्रेस

ईटदिसनॉटदैट के मुताबिक, जे़ड प्रेस एक फ्लोर एक्‍सरसाइज है जो आपके कोर, कंघों, अपर बैक मसल्‍स को मजबूत बनाने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे करने के लिए आप फ्लोर पर दोनों पैरों को आगे कर कमर गर्दन सीधी करते हुए बैठ जाएं. अब हाथों में दो डंबल लें और हाथों को ऊपर सीधा कर लें. अब हाथ को एक बार सीधा करें और धीरे धीरे वेट को कंधे तक लाएं. इस तरह 10 बार ऊपर नीचे करें. आप इसका 10 सेट कर सकते हैं.

सुपरमैन

आप मैट पर पेट पर वजन देते हुए लेट जाएं. अब गहरी सांस लें और अपने दोनों पैर, दोनों हाथ, चेस्‍ट, थाई को उठाते हुए स्‍टेच करें और होल्‍ड करें. अब धीरे धीरे अपने हाथ, पैर और गर्दन को फर्श पर रखें और रिलैक्‍स करें. इस तरह आप 10 बार करें. इस तरह आप 10 से 15 रिपिटेशन का 3 से 4 सेट करें.

पुशअप

पुशअप एक ट्रेडिशनल एक्‍सरसाइज है जिसके अभ्‍यास से आपका कोर, चेस्‍ट, ट्राई शेप्‍स और कंघों का मसल्‍स काफी मजबूत हो सकता है. फ्लोर पर अपनी उंगलियों को फैलाकर रखें और अपने पैरों को भी सीधा करते हुए उठा लें. अब गहरी सांस लें और अपने कोहनियों को मोड़ते हुए फैश पर रख लें और फिर से हथेली पर वजन देते हुए क्रम को दोहराते रहें. इसका आप 10 सेट करें. इस तरह आपके पेट की चर्बी के साथ साथ बॉडी मास भी मजबूत बना रहेगा और आप उम्र बढ़ने के साथ और भी फिट नजर आएंगी.



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें