मुरैना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से 5 मजदूरों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार को एक कारखाने के टैंक से निकलने वाली संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह लगभग 11 बजे खाद्य उत्पाद बनाने वाले कारखाने के एक टैंक से गैस निकलने लगी और दो मजदूर इसकी जांच करने के लिए इसमें घुसे। गैस सूंघने के बाद वे बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन और मजदूर प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां सिविल सर्जन गजेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले पर मुरैना ASP अरविंद सिंह ठाकुर ने कहा, “वहां एक खाद्य फैक्ट्री है जहां वे नियमित रूप से टैंक को साफ करते थे… एक आदमी टैंक को साफ करने के लिए उसमें गया था और वह उसमें गिर गया। उसे बचाने के लिए अन्य लोग टैंक से नीचे उतरे और वे भी उसमें गिर गए। संभवत: कोई जहरीली गैस थी जिसके कारण इनकी मृत्यु हो गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।”
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



