प्रयागराज: 29 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अवैध शराब के कारोबारी जिले में लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने नैनी में अरैल मोड़ के पास 29 लीटर शराब के साथ दो वाहन और चार लोगों को पकड़ा। सभी को पुलिस को सौंपा गया है। आबकारी की प्रवर्तन टीम को शनिवार को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध शराब ले जा रहे हैं। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षण आशुतोष उपाध्याय और सुनीता ओझा को टीम के साथ दबिश पर भेजा। टीम ने नैनी थाने के पास से चार लोगों को 29 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
uttar pradesh


