BREAKING

सीमा पार से ड्रग्स ला रहे 2 पाकिस्तानी तस्कर अरेस्ट, 30 किलो हेरोइन बरामद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंडीगढ़. पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर पंजाब पुलिस और बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है. बीएसएफ ने बुधवार को पाकिस्तानी तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान करी 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. मुठभेड़ के बाद 2 तस्करों का गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें से एक गोली लगने से घायल भी हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सर्च ऑपरेशन चला जा रहा है.

पंजाब पुलिस और बीएसएफ को मिली सूचना के आधार पर तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर बताया कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक खुफिया नेतृत्व वाले ऑपरेशन में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में हेरोइन के 26 पैकेट (29.26 किलोग्राम) जब्त किए हैं और 2 पाक नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.

जनकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब 3 बजे की है, जब पंजाब पुलिस और बीएसएफ के जवान गांव गट्टी मटर के पास सतलुज नदी के किनारे पर गश्त कर रहे थे. इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान से भारत की ओर आ रहे कुछ तस्कारों को देखा. जवानों ने इन तस्करों को चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की.

इस दौरान एक तस्कर के गोली लगने से वह घायल हो गया. जवानों ने दोनों तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया. इनसे 29.26 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है. अधिकारियों अनुसार एक नीले रंग के ड्रम में कुल 26 पैकेट मिले हैं. उधर एक नई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित नशीले पदार्थों के तस्करों ने पंजाब में भारतीय क्षेत्र में नशीली दवाओं के पेलोड को गिराने के लिए छोटे ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, यह एक नया चलन है जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती है.

पिछले छह महीनों में ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में शामिल अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के साथ पंजाब की 554 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखे गए या मार गिराए गए अधिकांश ड्रोन छोटे आकार के थे, जिनका इस्तेमाल 500 ग्राम हेरोइन को भेजने के लिए किया जा सकता था.


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें