गाजीपुर: शिव मंदिर में अजगर दिखने से मचा हड़कंप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
कृष्णा सिंह
रामपुर माँझा। स्थानीय क्षेत्र के चकेरी उपरवार गाँव में बृहस्पतिवार को शिव मंदिर के अंदर अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना अमरनाथ सिंह ने वन विभाग टीम को दी।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम में कृष्ण कुमार सिंह उप वन क्षेत्रीय अधिकारी, संगम पाण्डेय वन रक्षक, रामाशीष, रामेकेर यादव शामिल रहे।
![]() |
Advt |