जौनपुर: कोर्ट ने तीन दिन में मुकदमा पंजीकृत करने का दिया आदेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विवाहिता की हत्या तथा साक्ष्य मिटाने का है आरोप

समोपुर गांव में 31 मार्च को संदिग्ध हाल में हुई थी महिला की मौत

सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव में बीती 31 मार्च को एक विवाहिता की मौत हुई थी। महिला की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा था। महिला की भाभी ने महिला की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए जलालपुर थाने पर उस समय तहरीर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। मृतका की भाभी शीला देवी पत्नी दारा चौहान निवासी पलिया शम्भूपूर थाना बड़ागांव वाराणसी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर मुकदमा दर्ज करने का अपील किया। न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी ननद शीला की शादी सदन चौहान पुत्र दूधनाथ चौहान निवासी समोपुर खुर्द थाना जफराबाद के साथ हुई थी। सदन के बड़े भाई मदन अपने गांव के कोटेदार है। दबंग किस्म के व्यक्ति है। सदन चौहान का अपनी भाभी के साथ काफी दिनों से नाजायज संबंध था। इसका विरोध सदन की पत्नी शीला जब करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।सदन की भाभी सिमिरता देवी अपने देवर को अपने जाल में फसाकर उसके हिस्से की जगह जमीन आदि को अपने नाम लिखाने की फिराक में रहती थी। शीला लोगों से कहती थी कि जगह जमीन बांटकर मेरे नाम कर दीजिए। परन्तु सदन ,मदन , सिमिरता व अन्य परिवार के लोग जमीन नही दे रहे थे। 31मार्च को सदन चौहान,मदन चौहान ,सिमिरता देवी, अतुल चौहान, बीरू चौहान तथा धर्मबीर चौहान ,बबलू ने घर के भीतर ही शीला देवी की हत्या कर दिया। साक्ष्य मिटाने के इरादे से शीला देवी के शव को जला दिया था।आरोप लगाया कि शीला देवी की हत्या मदन चौहान के घर पर की गई थी। तथा उसकी लाश को समोपुर से बाइक से मदन के जलालपुर क्षेत्र के बाबा बाजार स्थित मकान पर ले आया गया। वहां से बोलेरो से रामघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शीला की मृत्यु तथा लाश जला देने की कोई जानकारी किसी गाँव वालों को नही दी गयी। वादिनी के अनुसार एक अप्रैल को मदन चौहान ने मोबाइल से जानकारी दिया कि तुम्हारी ननद की तबियत ज्यादा खराब है। आकर देख लीजिए। जब हम लोग वहां पर पहुँचे तो शीला देवी नही मिली। पूछने पर मदन ने बताया कि शीला की बीती रात को मृत्यु हो गयी। रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पर वादिनी विरोध करने लगी। मौके पर मारपीट व झगड़ा हुआ। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी पहुंच गयी थी। जलालपुर की पुलिस को सूचना दी गयी तो वह मुकदमा दर्ज नही किया। घटना स्थल को लेकर इधर उधर की बात कर मामले को टाल दिया गया। कोर्ट ने वादिनी के प्रार्थनापत्र पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी को आदेश दिया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करे। साथ ही अगर जांच में वादिनी के आरोप गलत हो तो उस पर धारा 182 के तहत मुकदमा दर्ज करें। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें