BREAKING

जौनपुर: हर घर को जल जीवन मिशन शुद्ध पेयजल कराएगी मुहैया:सुनील | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: हर घर को जल जीवन मिशन शुद्ध पेयजल कराएगी मुहैया:सुनील  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

हरी झंडी दिखाकर जल जीवन मिशन टीम को किया रवाना

करंजाकला जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने जल जीवन मिशन टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जल जीवन मिशन टीम करंजाकला के प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल जीवन सखी का चयन करके लोगों को स्वच्छ पेयजल के साथ साथ स्वच्छता के लिए भी जागरूक करेगी। प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लोगों को दूषित जल के उपयोग से लोगो को बचाया जाऐगा,जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य लोगो को दूषित जल के उपयोग को रोकना तथा लोगो को शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक करना है। जल जीवन मिशन टीम का लक्ष्य है कि हर घर को शुद्ध पेयजल मिले ताकि लोग संक्रामक रोग से ग्रसित ना हो। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमेश यादव ने कहा जल जीवन मिशन प्रत्येक गाँव से 5 जल जीवन मिशन सखी का चयन करेंगी तथा घर घर जाकर लोगो को शुद्ध जल के लिए जागरूक करेंगी। जल जीवन मिशन सखी घर घर जाकर पानी का सैंपल इकट्टा करके पानी की शुद्धता की जांच करेंगी। जल जीवन मिशन टीम चयनित जल जीवन सखी को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रत्येक ग्राम पंचायत में सैंपल इकट्ठा करना लोगों को जागरूक करना जैसी जानकारी उपलब्ध कराएगी आज से यह अभियान करंजकला ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के लिए शुरू कर दिया गया है। इस दौरान रमेश यादव,भाजपा नेता राजकेशर पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें