प्रयागराज: उफान पर यमुना, चार सेमी प्रति घंटा बढ़ने लगा जलस्तर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नैनी में यमुना का जलस्तर हर घंटा चार सेमी बढ़ रहा है। शाम चार से रात आठ बजे तक यमुना का जलस्तर बढ़ने की गति चार सेमी. रही। इससे पहले दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था। यमुना के रफ्तार पकड़ने से सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) में चिंता बढ़ी है। इससे पहले साढ़े चार दशक बाद यमुना के ताजमहल की दीवार से टकराने को लेकर यहां निगरानी बढ़ाई गई थी। सिंचाई विभाग के इंजीनियर मथुरा और आगरा में यमुना का जलस्तर देखने के बाद कह रहे थे कि नैनी में भी औसत दो सेमी प्रति घंटा की गति से यमुना का जलस्तर बढ़ेगा। इंजीनियरों की अटकलों को दरकिनार कर यमुना पहले ही उफान पर आ गईं। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 37 सेमी बढ़ा। इससे पहले सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 40 सेमी बढ़ा था। यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो शुक्रवार को गंगा के बराबर पहुंच जाएंगी।

*भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर जौनपुर के जनसेवक पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें