लोगों से संवाद करके पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिली, जब वह सुबह नौ बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुँच गए। न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम।
रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान भी थे। सचिवालय पहुँचने के बाद श्री सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |