मथुरा: वृंदावन में उफान पर यमुना, परिक्रमा मार्ग में चल रही नावें, प्रशासन ने की श्रद्धालुओं से ये अपील | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मथुरा। मथुरा व वृंदावन में यमुना नदी उफान पर है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में पांच फीट पानी लगा है। पानी भरने की वजह से गलियों में नाव चल रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मंगलवार को मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर न आऐं। मथुरा- वृंदावन में 150 से ज्यादा कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मथुरा जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से 1.31 मीटर ऊपर बह रही है। जल आज सुबह से बढ़ना शुरू हुआ है। वहीं आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह में पानी भर गया। पश्चिम के जिलों की बात करें तो कहीं बाढ़ का पानी उतर रहा है तो कहीं कटान जारी है। मेरठ में यमुना और गंगा समेत कई सहायक नदियों में अब जलस्तर में उतार आने लगा है। लेकिन, इन नदियों से कई क्षेत्रों में कटान का सिलसिला जारी है।
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
