वाराणसी: मिस्टर यूपी बने प्रयागराज के विपुल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बनारस बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से पांडेयपुर पंचक्रोशी मार्ग स्थित एक लॉन में मिस्टर यूपी एवं मिस्टर बनारस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें मिस्टर यूपी प्रयागराज के विपुल पांडेय, मिस्टर बनारस वाराणसी के अभिषेक साहनी चुने गए।एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 136 खिलाड़ी, वाराणसी से 128 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मिस्टर यूपी प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग में अभिषेक साहनी, समीर सोनकर, विकास यादव, शहनवाज, भूपेन्द्र कुमार, विपुल पांडेय, आदर्श यादव, पुष्पेंद्र, आशुतोष यादव प्रथम रहे। मिस्टर बनारस के विभिन्न भार वर्ग में सत्येन्द्र यादव, अभिषेक साहनी, समीर सोनकर, विकास यादव, विकास मौर्या, प्रांजल सिंह, रामकृष्ण सिंह, आदर्श यादव, आशुतोष यादव प्रथम रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. अनीश अहमद, राजेश त्रिलोकी मोदनवाल, मो. सगीर, सनी क्षेत्री, राजेश यादव, डॉ. सुभाष चंद्रा, मोहसिन कुरैशी, इरसाद त्यागी रहे। संचालन अंकित साहू ने किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |