मुंबई: पत्रकार अब्दुल हई अंसारी का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पिछले कई दशकों से उर्दू पत्रकारिता से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हई अंसारी का शनिवार को निधन हो गया है। लगभग 60 वर्ष के अंसारी पिछले कुछ महीने से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन अंततः हार गए। मालाड पश्चिम के मालवणी स्थित म्हाडा परिसर में रहने वाले अब्दुल हई अंसारी अपने पीछे पुत्र-पुत्रियों तथा नाती-पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के रहने वाले अंसारी के निधन की खबर सुनकर पत्रकारिता जगत के अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उनको कांदिवली पश्चिम के चारकोप स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द- ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |