फ्लाईओवर के नीचे टुकड़ों में बिखरी मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

नयी​ दिल्ली. राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना इलाके में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं. अंगों को कई जगह बिखेरा गया था. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है,  हालांकि इस घटना ने दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं है.

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला का शव टुकड़ों में मिला है. जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है. शुरूआती तफ्तीश से पता चल रहा है कि महिला की उम्र 35 से 40 के बीच होगी कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट  .उन्होंने लिखा, “दिल्ली के गीता कॉलोनी में महिला के शव के कई टुकड़े मिले हैं. पुलिस को नोटिस भेज रहे हैं. लड़की कौन थी? दोषी कब तक अरेस्ट होगा? एक के बाद एक भयानक मर्डर्र दिल्ली में क्यों हो रहे हैं? दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह धवस्त हो चुकी है.”

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें