जौनपुर: पुस्तक और छात्र एक सिक्के के दो पहलू:बीईओ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन
खुटहन जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम में बुधवार को समारोह आयोजित कर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। बतौर अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि छात्रों का सच्चा मित्र पुस्तकें होती है। दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक दूसरे के बिना दोनों अधूरे हैं।बीएसए ने कहा कि सरकार की मंशा है सभी विद्यालयों में आकर्षक पुस्तकालय बनाया जाय। जहां छात्र बैठकर नित्य पठन पाठन और आपस में चर्चा परिचर्चा करें। छोटे बच्चों का झुकाव चित्र और कहानी जैसी किताबो के प्रति सर्वाधिक होता है। पुस्तकालय में ऐसी किताबों के अलावा राष्ट्रीय प्रतीक और देश के महान ब्यक्तित्वो और पर्यावरणीय संरक्षण को दशर््ााने वाली पुस्तकें भी होनी चाहिए। इस मौके एमआरपी राजीव सिंह, शशीकांत यादव, जयप्रकाश सिंह, जयप्रकाश यादव, डाक्टर बीरेंद्र,देवमणि दूबे,आकांक्षा,रश्मि तिवारी, स्मृति यादव, गीता पाल मौजूद रहीं। संचालन सुभाष उपाध्याय व आगतो का स्वागत प्रधानाध्यापक सुशील यादव ने किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Ad |
![]() |
| AD |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

