लखनऊ: सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता दारा सिंह चौहान सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन किया। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में है। इसके तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। तो वहीं सियासी उलफेर भी शुरू हो गया है। अभी एक दिन पहले यानी रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एनडीए का दामन दोबारा थामा, तो वहीं सपा नेता रहे दारा सिंह चौहान आज दोपहर लखनऊ बीजेपी ज्वॉइन कर लिया। बता दें, इसके पहले दारा सिंह चौहार भारतीय जनता पार्टी के ही नेता रहे। लेकिन, उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी छोड़ सपा में गए दारा सिंह चौहान दो दिन पहले घोसी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |