जौनपुर: माता-पिता एवं गुरु की सेवा ही सच्ची भक्ति: बालक बाबा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देवरहा बालक बाबा के दशर्न को उमड़ी भक्तों की भीड़
बक्शा जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के हैदरपुर गांव में स्थित देवरहा बालक बाबा आश्रम पर सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम पर पहुँचे हजारों भक्तों एवं साधू-सन्तों ने पूज्य सन्त बालक बाबा का दशर््ान पूजन कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। देवरहा बाबा के परम शिष्य बालक बाबा ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों के बीच कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। सच्ची आराधना करने वाली भक्ति कभी निष्फल नही होसकती। उन्होंने कहा धन्य है वह स्थल जहां सत्संग होता है। उन्होंने कहा कि गुरु की सेवा से मनुष्य के लोक परलोक दोनो सुधर जाते है। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिन: का संदेश देते हुए कहा कि माता पिता एवं गुरु की सेवा निष्काम भाव से करना चाहिए। गाय, ब्रााहमण, साधू संत एवं दीन दुखियों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करनी चाहिए। इस दौरान सैकड़ो भक्तो ने गुरु दीक्षा ली। इस दौरान भूलाने सिंह, संतोष सिंह, प्रहलाद यादव, संतोष उपाध्याय, दिनेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्यामनारायण जायसवाल, भानुप्रताप सिंह, अशोक सोनी सहित हजारों भक्तों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पीएसी के जवान मौजूद रहे। आश्रम संचालक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आए हुए श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |