जौनपुर: मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नागरिक समाज व संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हुआ प्रदर्शन
जौनपुर। मणिपुर राज्य में कानून -व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम, मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को बर्खास्त करने के लिए नागरिक समाज जौनपुर तथा संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदशर््ान सभा का आयोजन किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया। प्रदशर््ान का नेतृत्व संयोजक अ·ानी कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत गणराज्य के राष्ट्रपति का यह कर्तव्य है कि, ऐसे किसी भी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने, संवैधानिक तंत्र को बनाए रखने में नाकाम रहे क्योंकि मणिपुर के मुख्यमंत्री संविधान के प्रावधानों के अनुरूप मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस अवसर पर संयोजक अ·ानी कुमार यादव,राजनाथ यादव, राजबली,प्रवेश कुमार, राजबहादुर, सुभाष, घनश्याम चौहान, गायत्री, निर्मला, कलावती, नक्षत्रवली, मुन्नी देवी,सुनीता देवी, सौरभ कुमार,कमला देवी,कुसुम देवी निर्मला चौहान व कई अन्य किसान नेता व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |