जौनपुर: इनर व्हील कल्ब की अध्यक्ष बनीं सरोज, शोभा चुनी गईं सचिव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नये अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण, बोलीं करूंगी समाजसेवा
जौनपुर। इनर व्हील क्लब की 8वीं नई टीम ने मंच सज्जा किया। निवर्तमान अध्यक्ष मृदूला सिंह ने नई अध्यक्ष सरोज सिंह को प्रभार सौंपा। नई अध्यक्ष ने प्रभार ग्रहण के बाद क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में क्लब की नई टीम में ममता मिश्रा (उपाध्यक्ष) शोभा सिंह (सचिव) रंजना शुक्ला (एडिटर) संध्या सिंह (कोषाध्यक्ष) डॉ. पूनम मिश्रा (आईएसओ) ने पद ग्रहण किया। वर्ष 2023-24 के लिए इनर व्हील क्लब की नई टीम का पदग्रहण समारोह रविवार की देर शाम नगर के एक बैंक्वेट हॉल में हुआ। जिसका शुभारंभ चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सुनीता सिह एवं दीपमाला जायसवाल ने क्लब की सदस्याओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि आंतरिक पहिया का नेतृत्व करना जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने का एक अवसर है। कहा कि यह संस्था महिलाओं की है, जो वि·ा में अपने कार्यों से नाम रोशन कर रही है। समारोह में अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष सीए सुजीत अग्रहरि एवं निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं रविकान्त जायसवाल ने क्लब के स्थापना से सम्बधित जरूरी बातें बताई। सखी वेलफेयर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने महिल के उत्थान एवं महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी बताया। रोटेक्ट क्लब अध्यक्ष शेखर गुप्ता के अलावा क्लब के कई महिला सदस्य शामिल थी। अन्त में अधिक संख्या में पौधा देकर पर्यावरण का संदेश दिया। सचिव शोभा सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |