आगरा: प्रो. सुनील ने केंद्रीय हिंदी निदेशालय का प्रभार किया ग्रहण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक तथा केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल आगरा के सचिव प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी देशगव्हाणकर इन्होंने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा निर्गमित कार्यालयीन आदेश के अनुसार केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार पूर्व निदेशक तथा इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव जी के कर कमलों द्वारा ग्रहण किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के समय कुलपति प्रोफेसर किरण हजारिका, प्रोफेसर नरेंद्र मिश्र, सह निदेशक बाबूलाल मीना, भाषा पत्रिका की समन्वयक किरण झा उपस्थित थें।
प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी ने विगत दो माह पूर्व ही केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया है। वे मूलतः महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव देशगव्हाण के रहिवासी है। उनकी सारी शिक्षा दीक्षा डॉ. बाबासाहेब अम्बेड़़कर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय औरंगाबाद में हुई है। उन्होंने अपने अध्यापकीय सेवा का प्रारंभ सन 1998 से संत सावता माळी ग्रामीण महाविद्यालय, फुलंब्री से किया। तत्पश्चात वे सन् 2006 से 2023 तक कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव में हिंदी विभागाध्यक्ष, हिंदी अध्ययन मंडल के अध्यक्ष तथा संचालक विद्यार्थी विकास जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत थें।
संत साहित्य, तुलनात्मक अनुसंधान तथा अनुवाद इन विषयों पर उन्होंने अनेक शोध कार्य किए हैं। उनकी अबतक पांच संदर्भ पुस्तकें, आठ संपादित पुस्तकें, आठ अनूदित पुस्तकें और दस पाठ्य पुस्तकें प्रकाशित है। उन्होंने अब तक श्रीलंका, रशिया, फीजी आदि तीन देशों में विदेश यात्राएं की है। उनके इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में उनका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रो. मनिष जोशी, सचिव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई, प्रो. रविंद्र कुलकर्णी कुलपति मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई ने अभिनंदन किया है।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |