उसका सितम इनायत से कम नहीं! | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उसका सितम इनायत से कम नहीं!
सैकड़ों तीर उसे चलाना आ गया,
जैसे मेरे घर मयखाना आ गया।
बढ़ती जब तलब आती है मेरे घर,
उसको भी दिल लगाना आ गया।
छोटे - सी थी अब हो गई है बड़ी,
वादा उसे भी निभाना आ गया।
करते थे पहले छोटी-छोटी शरारत,
अब तो उसमें भी दाना आ गया।
हुस्न और इश्क़ की कहानी अजब,
अब तो उसको रुलाना आ गया।
अश्कों की हुकूमत चलेगी कब तक,
आँखों से आँख लड़ाना आ गया।
चलती है लेकर हुस्न का खजाना,
दामन उसको भी बचाना आ गया।
उसका सितम इनायत से कम नहीं,
उसे अब आँख दिखाना आ गया।
मोहब्बत की चोट से होते हैं घायल,
उसको अब नींद उड़ाना आ गया।
धूप में बनती है मेरा शामियाना,
बिना होंठ हिलाये बतियाना आ गया।
रामकेश एम. यादव (लेखक ) मुंबई

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

